अगले हफ्ते राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़ , मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश ने दिया नेवता
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…प्रदेश कांग्रेस की सरकार में चल रहे उठापटक को लेकर दिल्ली में घंटों चली बैठक के बाद बाहर आकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गतिविधि और योजनाओं की संपूर्ण जानकारी राहुल गांधी को दे दी है साथ ही मैंने राहुल जी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया है , जिसे राहुल जी ने स्वीकार कर लिया है
ढाई ढाई साल के फार्मूले को लेकर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया का पूर्व में दिया गया बयान ही सही है , बहरहाल घंटों चली बैठक मैं लगभग 50 विधायक शामिल रहे और निर्णय की गेंद मुख्यमंत्री के पाले में जाती दिखाई दे रही है।

