राजनिती

‌‌BJP: नकली सेनिटाइज़र के कारोबार का ख़ुलासा और शराब की लत में दर्ज़नभर युवकों की मौत चिंताजनक : अनुराग सिंहदेव

संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में शराब की ज़गह स्प्रिट और सेनिटाइज़र पीने, शराब में कफ़ सिरप मिलाकर पीने से पिछले दो दिनों में राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में लगभग दर्ज़नभर युवकों की हुई मौत पर चिंता जताई है।

श्री सिंहदेव ने राजधानी समेत पूरे राज्य में सेनिटाइज़र के नाम पर ज़हरीले अल्कोहल के बेखटके चल रहे काले कारोबार के लिए भी प्रदेश सरकार की उदासीनता को ज़िम्मेदार बताते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासनिक मशीनरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। (BJP) श्री सिंहदेव ने सवाल किया कि जब प्रदेश के अमूमन सभी ज़िलों में सख़्त लॉकडाउन जारी है, तब शासन-प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि शराब के आदी युवकों को स्प्रिट कहाँ से मुहैया हुई?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेशभर के गाँव-गाँव और घर-घर तक शराब की डिलीवरी का काम करके सरकार ने लोगों को शराब का इस क़दर आदी बना दिया है कि लोग अब अपनी जान तक को दाँव पर लगाकर शराब के विकल्प के तौर पर इस तरह के जानलेवा प्रयोग कर रहे हैं।

(BJP) श्री सिंहदेव ने कहा कि सामान्यतया कुछ दवाएँ लोग बिना डॉक्टर की सलाह के सीधे ख़रीदने में रुचि लेते हैं और ऐसी स्थिति में सर्दी-ज़ुकाम की नशीली दवाएँ शराब के विकल्प को तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं जो इस तरह जानलेवा हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *