इस बार के चुनाव में छालीवुड की भी धमक, धरसीवा से अनुज शर्मा तो बिलासपुर से अखिलेश पांडे बने प्रत्याशी
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में इस बार छालीवुड की भी एंट्री हो गई है, भारतीय जनता पार्टी ने धरसीवा विधानसभा क्षेत्र से सुपरस्टार अनुज शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं बिलासपुर में अभिनेता अखिलेश पांडे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे जनता के बीच जाकर जनता से ₹1 का सहयोग ले रहे हैं और उन्ही पैसों से ही चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। अखिलेश पांडे ने कहा कि वह एक कलाकार है और उनके पास इतना पैसा नहीं कि वह चुनाव में खर्च कर सकें इसीलिए वे जनता से ही ₹1 की मदद मांग रहे हैं ताकि अगर वह जनता के आशीर्वाद से विधायक बनते हैं तो शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इधर पद्मश्री व सुपरस्टार अनुज शर्मा धरसीवा से कमल छाप से चुनाव लड़ेंगे। कुछ दिनों पूर्व अनुज शर्मा का धरसीवा में नाम को लेकर विरोध भी हुआ पुतले भी जलाए गए लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अगर अनुज शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है तो कुछ सोच समझ कर लगाई होगी। इधर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई सदस्यों ने यह अपील भी की है कि छालीवुड के कलाकार अगर चुनाव मैदान में है तो सभी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों को उनका साथ देना चाहिए और हो सके तो चुनाव प्रचार में भी जाना चाहिए।

