कला जगत

छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे  द्वारा कार कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी किया 

संझा बिहनिया….छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे ने एक कार कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। कार कंपनी की ओर से अपने सर्विस सेवा में कमी करने, लापरवाही और उदासीनता बरतने पर उपभोक्ता/क्रेता नितिन दुबे केस दर्ज कराया है। सेवा और सर्विस में लापरवाही सामने आने पर कंपनी ने कोई कार्रवाई न कर कार को अपने अधिकृत सर्विस सेन्टर कोरबा में खड़ी कर उपभोक्ता/क्रेता नितिन दुबे को आर्थिक और मानसिक रूप से क्षति पहुंचाई है।

मामले में न्याय पाने के लिए कार कंपनी किआ मोटर व्हीकल के अधिकृत डीलर एवं सर्विस सेन्टर के विरुद्ध उपभोक्ता आयोग रायगढ़ में मामला दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता जेएस ठाकुर ने उपभोक्ता आयोग रायगढ़ में प्रकरण क्रमांक CC/23/24 पंजीबद्ध कर कंपनी, उसके अधिकृत डिलर एवं सर्विस सेन्टर को नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में उपभोक्ता आयोग रायगढ़ में मामला लंबित है। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।
गायक दुबे ने अपने कार्यक्रम में आने-जाने के लिए किआ केरेन्स प्रेस्टीज 1.5 पेट्रोल वेरियन्ट कार 11,50000 में कम्पनी के अधिकृत विक्रेता मौसाजी मोटोकार्प प्रालि ट्रांसपोर्ट नगर जिला बिलासपुर से 10 मार्च 2022 को खरीदी थी। वाहन के क्रय करते समय कम्पनी और अधिकृत विक्रेता की ओर से उपभोक्ता दुबे को जानकारी दी गई कि एक साल के भीतर वाहन में कोई भी खराबी आने पर उसे कंपनी की ओर से निशुल्क खराब हुए पार्ट्स को बदलकर, मरम्मत कर और रिेपेयरिंग न होने की स्थिति में बार-बार खराब होने पर उक्त वाहन के बदले नई कार देने के लिए गारंटी कार्ड भी दिया गया था। उक्त वारंटी अवधि के दौरान इंजन से खराबी आने लगी। जिसे कम्पनी के अधिकृत सर्विस सेन्टर में ले जाकर बार-बार मरम्मत कराये जाने पर भी वह पूरी तरही से ठीक नहीं हुआ। कम्पनी के अधिकृत मैकेनिकों की ओर से कार में आई खराबी को स्थाई तौर पर ठीक न होने की जानकारी दिये जाने पर दुबे ने नियम और सेवा शर्तों के तहत दूसरी वाहन देने के लिए कई बार मौखिक एवं लिखित तौर पर आवेदन दिया गया।
अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस जारी कर निवेदन भी किया गया लेकिन कंपनी अपनी सेवा में लापरवाही और उदासीनता बरतती रही। उन्होंने कहा कि मेहनत की गाढ़ी कमाई लगाकर बड़े उम्मीद से कार खरीदी थी, लेकिन महज कुछ महीने में ही कार में बार -बार खराबी आने से वो बेहद निराश और मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं। ऐसे मामले में लोग जागरूक हो सके और खुद के अधिकार और न्याय प्राप्त करने के लिए कोर्ट जा सके। इसलिए उन्होंने ये मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *