सनिमा

समाज की कुरीतियां जो है महिलाओं पर हावी, इसी विषय पर कटाक्ष करती है निर्माता रॉकी दासवानी की कबड्डी

Sanjha bihaniya….ढेर सारी छत्तीसगढ़ी और हिंदी फिल्मों के निर्माता रॉकी दासवानी अब प्रस्तुत करने जा रहे हैं एक अलग विषय पर आधारित फिल्म कबड्डी, जो 28 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होगी।

निर्माता व इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रॉकी दासवानी ने बताया कि जब उनकी मुलाकात छत्तीसगढ़ में निर्देशक कुलदीप कौशिक से हुई तो यहां महिलाओं को अपने सिर पर बारात की लाइट ढोते और बैंड बजाते देखकर इस फिल्म का विचार मन में आया फिर अन्य राज्यों से भी विषय एकत्रित करके इस फिल्म का निर्माण शुरू किया गया।

कबड्डी फिल्म को छत्तीसगढ़ी और बृज बोली में शूट किया गया है, जिसमें पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने अभिनय किया है। रॉकी ने बताया कि इस फिल्म कबड्डी का मूल कंटेंट छत्तीसगढ़ से ही लिया गया है जो फिल्म देखने पर ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से इस फिल्म में उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू ने अभिनय किया है, लेकिन इसमें और भी कलाकार हो सकते थे जैसे पुष्पेंद्र सिंह, शिखा चितांबरे और प्रीता जैन लेकिन यह कलाकार किसी कारणवश इस फिल्म में शामिल नहीं हो पाए।
महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को इस फिल्म में बखूबी फिल्माया गया है, 12 महिला कलाकार ही इस फिल्म के हीरो हैं और उनकी जिंदगी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है, किसी विशेष उद्देश्य को लेकर ही इस फिल्म की शूटिंग मथुरा और वृंदावन में की गई है। बहरहाल तमाम खूबियों से सजी यह फिल्म 28 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *