फिल्मांकन प्रारंभ, मोर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग, पहला सीन सरोना में हुआ शूट
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी व हिंदी में बनाई जा रही फिल्म एवं धारावाहिक मोर महादेव का फिल्मांकन 14 दिसंबर से प्रारंभ कर दिया गया है, इसका पहला दृश्य सरोना स्थित शिव मंदिर में फिल्माया गया, इस मौके पर मोर महादेव के निर्माता, निर्देशक और लेखक श्रवण राठौर ने सभी कलाकारों को बधाई दी और पहले शॉट का आगाज किया।

मोर महादेव के कार्यकारी निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार इसकी शूटिंग की जाएगी, मोर महादेव की शूटिंग के प्रथम दिन अभिनेता अभय शर्मा व अभिनेत्री हेमा शुक्ला के साथ अन्य कलाकारों में नील देवांगन,वर्षा बर्मन, अखिलेश वर्मा, अनिल पटेल, पवन निषाद, कुसुम प्रजापति, सिम्मी ध्रुव, नीलिमा राजवाड़े, दिलीप बैस व प्रियंका मरकाम भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि अभी ड्रामे को शूट किया जा रहा है, महादेव के सीन शूट होने हैं उसे बाद में किया जाएगा क्योंकि मेकअप में काफी समय लगता है, मोर महादेव के कार्यकारी डायरेक्टर व पटकथा संवाद को शब्दों में पिरो रहे नितेश लहरी ने बताया कि निर्माता श्रवण राठौर मोर महादेव को लेकर काफी गंभीर हैं और बहुत बारीकी से काम किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि श्रवण जी का पूरी टीम के साथ तालमेल बढ़िया है, इसलिए शूट का पहला दिन काफी अच्छा रहा।

