कला जगत

लोक कलाकार हुईं पंचतत्व में विलीन , रमा सेन जी को लोक कलाकारों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धाजंली

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रमा सेन जी का कल आकास्मिक निधन हो गया ,श्रीमती रमा सेन लोक कलाकार थी, वे छत्तीसगढ़ी एलबम एंव लोकमंच कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति में अपनी कला के हमेशा कला जगत स्मरणीय रहेंगी.

रमा सेन जी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में आंनद निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष, सोहन सिंन्हा जिला अध्यक्ष, मिलन रंगीला जिला उपाध्यक्ष, हरिकिशोर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ जिला रायपुर के सभी कलाकार परिवार सदस्य उपस्थित होकर इस दुख की घडी में शोकसंतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने के शक्ति प्रदान करने परमात्मा से
प्रार्थना की

रमा सेन को मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र ने दी व उपस्थित लोगों ने श्रध्दाजंली अर्पित की, रमा सेन जी के आकास्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष गुरुदास मानिकपुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मंहत लीलाधर दास,श्रीमती किरन भारती, प्रकाश बघेल , प्रदेश कोषाध्यक्ष बालचंद साहु, प्रदेश सचिव हृदय अनंत, प्रदेश महामंत्री सुश्री निशा चौबे, गोफे लाल गेंदले, प्रदेश संयोजक  रज्जु मनचला, प्रदेश संगठन मंत्री गजेंद्र गांगुली, चंदन बांधे,  टुम्मन जांगड़े, प्रदेश महासचिव पुरषोत्तम चंद्राकर, प्रदेश विधि सलाहकार भगत गुलेरी, प्रदेश सलाहकार  मनोहर जंघेल , प्रेम आनंद चौहान , सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *