कला जगत

छत्तीसगढ़ी लोककला से जुड़े कलाकार कल पहुंचेंगे अपने-अपने जिलों के कलेक्टर के पास , मांगेंगे गणेश उत्सव और दुर्गोत्सव में कार्यक्रम की अनुमति

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…पिछले 2 वर्षों से छत्तीसगढ़ी लोक कला से जुड़े कलाकार मंचीय कार्यक्रमों से वंचित हैं, प्रशासन कोरोना वायरस के तहत 2 वर्षों से गणेशोत्सव और दुर्गोत्सव को बड़े स्तर पर मनाने की अनुमति नहीं दे रहा है जिसका सीधा असर उन कलाकारों पर पड़ा है जिनका जीवन मंचीय कार्यक्रमों पर आश्रित था,

2 वर्षों से काम न मिलने के कारण इन कलाकारों के सामने भूखों मरने की स्थिति आन पड़ी है, अब राज्य भर में कोरोना वायरस के मामले न के बराबर आ रहे हैं और कुछ दिनों में गणेश उत्सव और दुर्गा अष्टमी का पर्व है जिसे लेकर कलाकारों में उत्साह है ,
लेकिन प्रशासन की अनुमति के बिना कुछ भी संभव नहीं है ,

इसी मुद्दे को लेकर राज्य भर के लोक कलाकार कल अपने-अपने जिलों के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *