कला जगत

Raipur: सांई बाबा का रूप धरते धरते आज सांई के नाम से हुए प्रसिद्ध जयनारायण पटवा, कई गानों में भी किया अभिनय

संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) राजधानी रायपुर के आमापारा में रहने वाले जय नारायण पटवा जब भी किसी गली से गुजरते है, तो लोग उन्हें सांई बाबा कहकर पुकारने लगते है, ये सब आज से नहीं हो रहा पटवा जी के साथ। लगभग 15 वर्षों से वे सांई बाबा का रूप लेकर सैकड़ों धार्मिक आयोजनों में शिरकत कर चुके है, जिसके चलते उनके चेहरे में सांई बाबा की झलक अपने आप दिखाई देती है।

(Raipur) आज वे पंडित विवेक शर्मा, सिंगर संतोष थापा और अमन बघेल के साथ अभिनय में व्यस्त है, जय नारायण पटवा जी ने अभी तक दर्जनों अल्बम में भी भूमिका निभाई है साथ ही उन्होंने सांई के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ समेत शिर्डी और उड़ीसा में भी कार्यक्रम किया है।

उन्होंने बताया कि सांई का रूप धरने के बाद से ही उनके जीवन में काफी बदलाव आना शुरू हुआ , लोगो की भक्ति भाव और उन्हें निहारते लोगों को देखकर खुद उनके आंखों में आंसू आ जाने की बात भी पटवा जी ने कही। उन्होंने आमापारा अपने निवास में दरबार भी स्थापित किया है जहां दूर दूर से भक्त पहुंचते है।

जय नारायण पटवा द्वारा अभीनित सैकड़ो गाने आज यू टयूब पर देखे जाते है, उनके साथ उनकी बिटिया भी अभिनय क्षेत्र में बराबर साथ देती है, (Raipur) वह माता रानी के भेश में नजर आती है,कार्यक्रम में जब पिता सांई बनते है और बेटी माँ दुर्गा तो लोग उन्हें देखकर दांतो तले उंगली दबा लेते है, जय नारायण को अपने सांई बनने पर खुशी तो होती ही है साथ ही उन्हें गर्व भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *