प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 645 नए मरीज

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 645 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 428 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 7 संक्रमितों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 203, दुर्ग से 154, बिलासपुर से 50, सरगुजा से 39, राजनांदगांव से 33, जांजगीर-चांपा से 21, महासमुंद से 19, सूरजपुर से 18, धमतरी से 16, बलौदाबाजार एवं रायगढ़ से 13-13, कोरिया से 12, बेमेतरा से 11, कोरबा से 9, जशपुर से 7, बालोद से 6 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 03 लाख 17 हजार 974 हो गई है। जिसमें से 4098 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 09 हजार 979 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3897 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *