राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 24492 नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 24492 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 20191 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 131 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 14 लाख 09 हजार 831 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 23 हजार 432 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 543 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 58 हजार 856 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *