Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23285 नए मरीजों की पुष्टि
संझा बिहनिया नईदिल्ली….(Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 23285 नए मरीज मिले है। वहीं 15157 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 117 संक्रमित की जान चली गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 08 हजार 846 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 97 हजार 237 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 09 लाख 53 हजार 303 संक्रमितों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 58 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है।

