राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 40715 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटा में कोरोना (Corona) के 40715 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 29785 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 199 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 796 हो गई है, जिसमें से 3 लाख 45 हजार 377 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 11 लाख 81 हजार 253 लोगों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 60 हजार 166 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *