राजनिती

BJP: सवा दो साल में कांग्रेस सरकार नक्सल उन्मूलन में विफल : अनुराग सिंहदेव

संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश सरकार को नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में विफल बताते हुए नीति व नीयत विहीन होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सवा दो वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ अपनी ठोस नीति स्पष्ट नहीं कर पाई हैं इसी का नतीजा हैं कि नक्सलियों ने बीते दिन सुकमा और बीजापुर में कई घटनाओं को अंजाम दिया, अपहरण कर जवान की हत्या कर दी यह बहुत दुःखद हैं। सुकमा में आगजनी कर मजदूरों को पीटा और उत्पात मचाया। उन्होंने कहा कि बीते सवा दो वर्षों में लगातार नक्सल घटनाएं बढ़ी हैं। नक्सली बेखौफ होकर सरकार को धता बताते हुए ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

(BJP) भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकार जरा भी गंभीर नजर नहीं आती जिसके चलते नक्सली गांव-गांव तक जा कर बेखौफ होकर पंचायत लगाकर ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें अराजक गतिविधि करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। नक्सली पंचायत लगाकर निर्दोष आदिवासियों की हत्या तक कर रहे हैं लगातार खबरें निकल कर आ रही हैं कि नक्सलियों ने पंचायत लगा कर ग्रामीणों की हत्या की और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं।

(BJP) उन्होंने प्रदेश सरकार से नक्सलियों के खिलाफ नीति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार नीति स्पष्ट करे क्योंकि सरकार में बैठे जिम्मेदार कभी कहते रहे हैं की बातचीत से रास्ता निकलेगा, कभी गोली का जवाब गोली से देने की बात की जाती है पर अब तक सरकार की तरफ से कोई ठोस पहल निकल कर सामने नही आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *