प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1525 नए मरीज, अब तक 10 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटा में कोरोना (Corona) के 1525 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 527 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 10 मरीजों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग में 468, रायपुर में 349, राजनांदगांव में 115, बिलासपुर में 85, सरगुजा में 63, जशपुर एवं बेमेतरा में 53-53, कोरिया में 51, कोरबा में 44, महासमुंद में 39, सूरजपुर में 24, कबीरधाम एवं कांकेर में 22-22, बलौदाबाजार में 21, बालोद में 20, जांजगीर-चांपा में 19, रायगढ़ में 18, धमतरी में 16, गरियाबंद में 10, बस्तर में 8, मुंगेली एवं बीजापुर में 5-5, दंतेवाड़ा एवं बलरामपुर में 4-4, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 3 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 25 हजार 678 हो गई है, जिसमें से 9205 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 12 हजार 511 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3962 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *