प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 9120 नए मरीज

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों कोरोना के 9120 नए मरीज मिले है। वहीं 12810 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 189 मरीजों की मौत हो गई है।

कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायगढ़ में 687, जांजगीर-चांपा में 600, बलौदाबाजार से 635, बिलासपुर से 572, कोरबा से 571, सरगुजा से 522, मुंगेली से 465, कोरिया से 463, सूरजपुर से 406, रायपुर से 392, जशपुर से 391, बलरामपुर से 368, कांकेर से 335, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 299, महासमुंद से 295, दुर्ग से 294, गरियाबंद से 265, बालोद से 254, कबीरधाम से 250, राजनांदगांव से 228, धमतरी से 189, बस्तर से 182, कोंडागांव से 160, सुकमा से 59, दंतेवाड़ा से 58, नारायणपुर से 41, बीजापुर से 30 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 8 लाख 51 हजार 476 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 26 हजार 547 एक्टिव मामला है। वहीं 7 लाख 14 हजार 359 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश म अब तक 10570 मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *