Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 274 नए मरीज, रायपुर में भी 67 संक्रमित
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 274 नए मरीज मिले है। वहीं 224 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 2 संक्रमितों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 67, दुर्ग से 50, बिलासपुर से 29, कोरबा एवं जशपुर से 13-13, कोरिया एवं बस्तर से 10-10, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा एवं सरगुजा से 9-9, बलौदाबाजार से 7, गरियाबंद एवं कांकेर से 6-6, मुंगेली एवं धमतरी से 5-5 मरीज शामिल है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 11 हजार 433 हो गई है। जिसमें से 2977 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 04 हजार 647 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3809 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

