राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13742 नए मरीजों की पुष्टि

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13742 नए मरीज मिले है। वहीं 14037 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 104 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 30 हजार 176 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 46 हजार 907 एक्टिव मामला है।

(Corona) वहीं 1 करोड़ 07 लाख 26 हजार 702 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 567 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *