Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16577 नए मरीजों की पुष्टि
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16577 नए मरीज दर्ज किया गया है। वहीं 12179 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 120 मरीजों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार 491 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 55 हजार 986 एक्टिव मामला है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 825 संक्रमितों की मौत हो गई है।

