प्रदेश

CM भूपेश बघेल 27 फरवरी को रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव जिला के प्रवास पर

संझा बिहनिया रायपुर…. (CM) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर, धमतरी एवं राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान इन जिलों में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सीएम (CM) बघेल कल दोपहर 12.15 बजे रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम बघेल दोपहर 1.10 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से धमतरी जिले के तहसील नगरी के ग्राम देऊर पारा (सिहावा) के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां दोपहर 1.45 बजे कर्णेश्वर मेला महोत्सव में शामिल होंगे।

सीएम (CM) बघेल हेलीकाप्टर से दोपहर 2.50 बजे राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां लोक मढ़ई एवं कृषि मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *