प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 220 नए मरीज, रायपुर में भी 57 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 220 नए मरीज दर्ज किया गया है। वहीं 180 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 6 मरीजों की जान चली गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 66, रायपुर से 57, बिलासपुर से 16, जांजगीर-चांपा से 14, राजनांगांव एवं रायगढ़ से 9-9, जशपुर से 7, धमतरी से 6, गरियाबंद, कोरबा एवं सरगुजा से 5-5, बालोद, बस्तर एवं दंतेवाड़ा से 3-3, बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 2-2, कोरिया, सूरजपुर, कांकेर एवं बीजापुर से 1-1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 11 हजार 900 हो गई है। जिसमें से 2865 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 05 हजार 214 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3821 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *