प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 2106 नए मरीज

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2106 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 469 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 28 संक्रमितों की मौत गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 793, रायपुर से 573, राजनांदगांव से 126, बिलासपुर से 101, महासमुंद से 76, बेमेतरा से 52, सरगुजा से 46, धमतरी से 42, सूरजपुर से 39, जशपुर से 35, बलौदाबाजार से 29, कोरिया से 28, बालोद से 22, बस्तर से 20, गरियाबंद एवं जांजगीर-चांपा से 19-19, कोरबा से 17, रायगढ़ से 16, कांकेर से 14, कबीरधाम से 8, बलरामपुर से 6, मुंगेली से 5, कोंडागांव एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4-4, नारायणपुर, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा से 3-3 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 29 हजार 694 हो गई है। जिसमें से 11934 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 13 हजार 749 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4011 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *