कला जगत

Raipur: प्रतिवर्ष होने वाले होली मिलन है कलाकारों के एकता की पहचान – शिखा, खनक इंटरटेनमेंट की छालीवुड में हुई धमक

संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) लगातार प्रतिवर्ष होने वाले होली मिलन समारोह से कलाकारों की एकता को बल मिलता है,ये बातें बेस्ट एक्ट्रेस रही अभिनेत्री शिखा चिताम्बरे ने कही।

शिखा रायपुर (Raipur) प्रेस क्लब में आयोजित छत्तीसगढ़ी कलाकारों के होली मिलन समारोह में पहुंची थी। मंच पर शिखा के साथ योगेश अग्रवाल, सुमित्रा साहू, विद्या सिंह, नेहा पटवा, शिवानी चौधरी, जसबीर कोमल, शेखर चौहान, सलीम खान, नितेश लहरी, चंदन दीप, डोमार ठाकुर, प्रदीप कौशिक समेत बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु भाई और शगुफ्ता जी का भी सम्मान हुआ, सभी कलाकारों ने होली के गीतो पर डांस कर माहौल को रंगीन बना दिया। इस होली मिलन को खनक इंटरटेनमेंट ने आयोजित किया था, (Raipur) इसके पूर्व चेनल की लांचिंग भी की गई,

चेनल की डायरेक्टर विद्या सिंह ने बताया कि चेनल की लांचिंग के बाद होली मिलन के बहाने सभी कलाकारों से मिलने का अवसर मिला, जो बेहद ही अभूतपूर्व रहा, इससे मुझे आगे काम करने के लिय उत्साह मिला। पूरे समय धर्मेंद्र सोनी, सीमा सिंह, राखी सिंह, आयुषी ,टेशु डोंगरे, दिनेश साहू ने होली का माहौल बनाए रखा, सभी ने नगाड़ा भी बजाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *