कल सुबह 7:00 बजे देखना ना भूलें गुल गुल भजिया खा ले, एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर
sanjha bihaniya… लगातार छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करने वाले एमडी एंटरटेनमेंट चैनल पर कल सुबह 7:00 बजे एक ऐसा गीत रिलीज होने जा रहा है जिसके बोल की किसी जमाने में तूती बोला करती थी।
जी हां उस गीत के बोल हैं गुलगुल भजिया खा ले। इस गीत को एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर कल सुबह 7:00 बजे रिलीज किया जाएगा। चैनल के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि इस गीत को लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्रीज के दिग्गजों ने बधाई दी और इसे देखने की अपील की जिनमें जाने-माने निर्माता निर्देशक सतीश जैन, मनोज वर्मा, अशोक तिवारी, राकी दासवानी कलाकारों में जीत शर्मा, अनुराग शर्मा, विक्रम राज, रज्जू रयपुरिया, पुरन किरी, राजू शर्मा शामिल रहे।
सभी ने दिनेश साहू को इस ओल्ड इस गोल्ड गीत को नए कलेवर में प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी और सभी से इस गीत को ज्यादा से ज्यादा देखने और शेयर करने की अपील भी की है।तो आप भी देखना ना भूले कल सुबह 7:00 बजे एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर गुल गुल भजिया खा ले।
करन खान, संजय महानंद और शालिनी विश्वकर्मा अभिनीत इस गीत में निर्माता अभिनेता दिनेश साहू के साथ पोषण कका ने भी अभिनय किया है।

