स्पेशल बिहनिया

काजल पांडे, करन खान, पुष्पेंद्र सिंह और पकलु 85के बाद अब संजय महानंद की भी एंट्री हुई गणितबाज में

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी, हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में अभिनय का डंका बजाने वाले सभी रस के धनी अभिनेता संजय महानंद ने लेखक व निर्देशक सुनील सागर की आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म गणितबाज में अभिनय करने की सहमति प्रदान कर दी है। उनके चयन को लेकर निर्देशक सुनील सागर ने कहा कि संजय महानंद उनकी फिल्म गणितबाज के लिए तुरूप का इक्का साबित होंगे क्योंकि इस फिल्म की कहानी अब तक की अन्य फिल्मों से हटकर है। एक नई तरह की कहानी भरपूर मनोरंजन और सस्पेंस के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी।

इस फिल्म में संजय महानंद के ही चयन को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे कलाकार हैं जो किसी भी कैरेक्टर में फिट बैठते हैं, बस उनसे अभिनय करने वाला चाहिए।

संजय महानंद ने अब तक ढेर सारी फिल्में की हैं उनकी छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में अभिनय की तारीफें हुई है। हमें उम्मीद है की गणितबाज में भी वे अपना उम्दा प्रदर्शन करेंगे।
गणितबाज की शूटिंग जल्द प्रारंभ होगी। अब तक इस फिल्म के लिए करन खान, पकलु 85, काजल पांडे, पुष्पेंद्र सिंह और संजय महानंद का चयन किया जा चुका है अन्य कलाकारों की भी तलाश जारी है।

 

इस फिल्म की जोरदार कहानी सुनील सागर ने ही लिखी है जो एक घुमावदार है लेकिन मनोरंजन कहानी है, जिसे सभी पसंद करेंगे।

संजय महानंद को जब इस फिल्म की कहानी सुनाई गई तो उन्हें भी पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म में अभिनय करने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी।

इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर समेत अन्य स्थानों पर की जाएगी। गानों की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ के बाहर के लोकेशन का उपयोग किए जाने की योजना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *