कभी हवलदार तो कभी कलेक्टर, अब पूरी फिल्म देखने पर ही समझ में आएगा की फिल्म का नायक असल में है क्या?
INH टेलीविजन के स्टूडियो पहुंचे मोर बाई हाई-फाई के कलाकार, फिल्म से जुड़ी बातों को किया साझा ,खूब हुई हंसी ठिठोली भी
SANJHA BIHANIYA…. आगामी 26 जुलाई को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई प्रदर्शित होने वाली है जिसे लेकर मीडिया संस्थानों ने भी उत्साह दिखाया। सैटेलाइट टीवी चैनल आईएनएच के स्टूडियो में मोर बाई हाई-फाई के कलाकारों को आमंत्रित किया गया ताकि उनसे फिल्म को लेकर चर्चा की जाए। इस दौरान स्टूडियो पहुंचने वालों में फिल्म के निर्माता व अभिनेता प्रकाश अवस्थी, निर्देशक नितेश लहरी और कलाकारों में योगेश अग्रवाल, दीपाली पांडे, अनुपम वर्मा और क्रांति दीक्षित शामिल रहे। एंकर ने बारी-बारी निर्माता निर्देशक से लेकर सभी कलाकारों से फिल्म से जुड़ी बातों पर चर्चा की। काफी देर तक चली इस चर्चा में ऐसा भी दौर आया जब पूरा स्टूडियो हंसी ठिठोली से गूंज गया।

फिल्म की शूटिंग से लेकर अब तक के दौरान की बातों को कलाकारों ने टीवी चैनल INH से साझा किया। बता दें की टीवी चैनल INH फिल्म मोर बाई हाई-फाई के मीडिया पार्टनर भी हैं। इस फिल्म में आपको टीवी चैनल के स्टूडियो के सीन में INH का स्टूडियो भी नजर आएगा। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई के गीतों को खूब पसंद किया जा रहा है और इन गीतों पर रील भी बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे हैं। खासकर एक गीत है “आगेंव रे” यह काफी पसंद किया जा रहा है।फिल्म भी बहुत सुंदर तरीके से निर्मित की गई है इसके बारे में निर्देशक ने बताया भी।

बहरहाल फिल्म के रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं है तो स्वाभाविक है की कलाकार और फिल्म की टीम से जुड़े लोगों में उत्साह दोगुना नजर आ रहा है। फिल्म के अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें शुद्ध मनोरंजन की गारंटी भी है। बता दें कि प्रकाश अवस्थी को मया, मया टू, टूरा रिक्शावाला ऐसी कई फिल्मों में जबरदस्त अभिनय करते दर्शक देख चुके हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फिल्म को देखने की इच्छा होती है क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता को कभी हवलदार तो कभी कलेक्टर बताया गया है अब पूरी फिल्म देखने पर ही समझ में आएगा की फिल्म का नायक असल में है क्या?

