फिल्म में द्वादश ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन, 25 जुलाई को रिलीज होगी मोर महादेव
SANJHA BIHANIYA… राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित फिल्म साउंड ऑफ वाटर के निर्माता श्रवण कुमार राठौर ने एक और बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है जिसका नाम है मोर महादेव।
इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें दर्शकों को 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे साथ ही एक पारिवारिक कहानी और सुमधुर गीत संगीत का भी आनंद मिलेगा। इस फिल्म का निर्माण डीसी फिल्म के बैनर तले किया गया है और इसकी परिकल्पना श्रवण कुमार राठौर ने की है।

ऐसे तो इस फिल्म में ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है लेकिन मुख्य भूमिका सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी, नैनी तिवारी और श्रवण राठौर ने निभाई है। इनके अलावा फिल्म में संतोष जैन, डॉ अजय सहाय, अखिलेश वर्मा समेत ढेरों कलाकार हैं। यह फिल्म 25 जुलाई से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होगी। महादेव के भक्तों के लिए यह फिल्म एक सुखद क्षण होगा जब उन्हें उन सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे जिसे देखने हजारों किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।

