सनिमा

रिलीज से पहले ही ट्रेडिंग में आ गया मोही डारे 2 के पहले गीत का टीजर, 7 जून को केकेई पर पूरा गीत होगा अपलोड

SANJHA BIHANIYA… आजकल फिल्म के पहले ट्रेलर और ट्रेलर के पहले टीजर रिलीज करने का चलन है इससे दर्शकों में फिल्म और गीत को लेकर उत्सुकता बढ़ती है। कुछ दिनों पहले ही मोही डारे 2 के पहले गीत के रिलीज होने की घोषणा हुई थी फिर इस गीत का टीजर रिलीज हुआ जिसमें अभिनेता करन खान और अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा का कमाल का लुक नजर आया। सबसे खास बात यह है कि इस गीत का टीजर ट्रेंडिंग में आ गया और लोग बड़ी संख्या में इसे सर्च करने लगे। इसे लेकर निर्देशक अनुपम वर्मा ने प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा की गीत के बोल, उसका संगीत और करन खान की फैन फॉलोइंग इसका एक महत्वपूर्ण कारण है साथ ही शालिनी विश्वकर्मा की खूबसूरती और टाइटल ने भी अपना प्रभाव छोड़ा। यह पूरा गीत 7 जून को करन खान एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा जबकि फिल्म 1 अगस्त को संपूर्ण सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी।

https://www.instagram.com/reels/audio/1464895494496962/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *