सलीम खान बने अनूप सोनी, क्राईम वेब सीरीज का कर रहे संचालन
SANJHA BIHANIYA… कलाकार वो ही होता है जो अपने आप को हर कैरेक्टर में ढाल ले। ऐसे ही कलाकार हैं सलीम खान, जो पर्दे पर कभी कॉमेडी करते हैं तो कभी खलनायकी। सलीम खान अब नजर आ रहे हैं एक क्राईम वेब सीरीज सावधान छत्तीसगढ़ को होस्ट करते हुए। यह वेब सीरीज श्री पहल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई है और इसके निर्देशक हैं अग्नि नवरत्न। इस वेब सीरीज में बलौदाबाजार क्षेत्र के कई कलाकार नजर आएंगे। निर्देशक ने बताया कि अपराध रोकने और समाज को एक दिशा देने के उद्देश्य से इस वेब सीरीज का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वेब सीरीज के संचालन के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जिसे छत्तीसगढ़ में सभी जानते हो और वह एक परिपक्व कलाकार भी हो, ऐसे में हमें सलीम खान ही उचित लगे। सलीम खान निर्देशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं, उन्होंने अब तक कई फिल्में निर्देशित भी की है। अभी उनके निर्देशन में एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है जो एन माही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है।

