” सावधान छत्तीसगढ़ ” वेब सिरीज का पोस्टर विमोचन ASP अभिषेक सिंह के हाथों संपन्न
SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ में बहुत से फिल्म, शॉर्ट फिल्म , एल्बम सांग, एवं वेब सिरीज बन रही है। वहीं ” सावधान छत्तीसगढ़ ” वेब सीरीज जो कि छत्तीसगढ़ी भाषा में पहली बार बन रही है। जिसका पोस्टर विमोचन Asp अभिषेक सिंह के हाथों sp ऑफिस जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में किया गया।
एएसपी सिंह ने बताया कि इस सीरीज के माध्यम से समाज को एक नई सीख मिलेगी । जिससे कि क्राइम को कम किया जा सके। Asp ने अपने आशीर्वाद के साथ पोस्टर का विमोचन किया।
इस सीरीज के डायरेक्टर अग्नि नवरत्न ने बताया कि जैसा आप सभी tv पर सावधान इंडिया,क्राइम पेट्रोल जैसा धारावाहिक देखते है जो कि हिंदी में होता है, वैसा ही ” सावधान छत्तीसगढ़” वो वेब सीरीज है जो छत्तीसगढ़ी भाषा में है।
इसकी रिलीज डेट 4 तारिक दिन बुधवार को शाम 6 बजे है जो कि यूट्यूब चैनल श्री पहल नामक चैनल में देखने को मिलेगा । इस सिरीज को बनाने का मतलब क्राइम को रोकना एवं जनता को जागरूक करना है। इस सीरीज में आप को न्यायालय , पुलिस, नेता ,यातायात , सामाज में हो रहे अत्याचार से संबंधित जानकारी मिलेगी जिससे क्राइम कम किया जा सके। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन , पुलिस विभाग sp भावना गुप्ता , सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस वेब सीरीज के निर्माता,निर्देशक— अग्नि नवरत्न , बैकग्राउंड म्यूजिक– हितेश वैष्णव, रविंद्र दास
छायांकन , संपादन व पोस्टर डिजाइन– अग्नि नवरत्न,सृष्टि फिल्म प्रोडक्शन
विशेष सहयोग–बंधन स्टूडियो बलौदा बाजार,चोवा राम साहू बलौदा बाजार
कलाकार –सलीम खान,श्याम पटेल ,कविता पासवान ,सोनिया सिंह राज ,भूपेंद्र साहू, सोना कुमार सोनकर ,विनोद पटेल ,शेखर साहू ,चोवाराम साहू , होमेश मानिकपुरी ,y.k. पटेल ,अश्विनी सिद्धार
मीडिया– सावधान छत्तीसगढ़ , सीजी नरेश, पहल एक नई शुरुआत, सी जी नेटवर्क, सुपर भिलाई, सीजी फिल्म पागल, तड़फड़ छत्तीसगढ़, डियर मितान, सभी उपस्थित रहे।

