कला जगत

गायिकी में उभरता नाम है ममता निषाद का , गीत की रचना करने की भी है महारथ हासिल साथ ही है कर्णप्रिय आवाज की मालकिन

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी गीतों को लिखने और गाने का शौक रखती है ममता निषाद , ममता के इसी शौक ने उन्हें गायिकी की तरफ आकर्षित किया और ममता के गाने लोगों को पसंद भी आने लगे,

ममता राजधानी रायपुर की रहने वाली है और उन्हें छत्तीसगढ़ी बोली और भाखा से अजब ही प्रेम है जिसके चलते उन्होंने गायिकी को ही चुना,

ममता निषाद ने सुंदरानी आडियो वीडियो के लिए भी गीत गाये है जो काफी चर्चा में है, ममता ने अपनी सुरीली आवाज के चलते अब छत्तीसगढ़ में अपने फैन्स बड़ी संख्या में बना लिए है, ममता ने बताया की वे गीतों की रचना स्वयम करती है और उनमे आवाज देती है , उनके लिखे गीतों को भी पसंद किया जा रहा है, अब ममता को फिल्मों में गीत लिखने के ऑफर भी आने लगे है,

ममता ने आगे कहा कि वो लगातार रियाज करती हैं और छत्तीसगढ़ी गीतों को नया रूप देने की कोशिश करती है , उनके इस प्रयास की म्यूजिक कम्पनियां भी सराहना कर रही है जिसकी वजह से लगातार मेहनत कर पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *