Chhattisgarh: एक और लव स्टोरी में भरपूर मनोरंजन के साथ रोमांस देखने को मिला, मन कुरैशी की फैन फोलोविंग आई नजर
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) गायत्री राजेश केशरवानी प्रेजेन्ट्स और केशरवानी फिल्मस के बैनर तले बनी एक और लव स्टोरी आज पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हुई।
फिल्म की कहानी और संवाद काफी अच्छे हैं, जो निश्चित ही दर्शकों को पसंद आएंगे। फिल्म की कहानी आम प्रेम कहानी की तरह ही है, पर मध्यान्तर के बाद इसमें कुछ मोड़ आता है, वो मोड़ क्या होता है और कैसे होता है, इसके लिए आपको शुरू से अंत तक फिल्म देखना ही पड़ेगा।
एक और लव स्टोरी बचपन की शैतानियों और शरारतों से शुरू होती है। आदित्य (मन कुरैशी) और नंदिनी (ट्विंकल) गांव से बचपन की मासूम मोहब्बत परवान चढ़ती है और फिर फिल्म में एक के बाद करैक्टर की एंट्री दर्शकों को बांध कर रखती है।
फिल्म में रोमांचक मोड़ आता है बिच्छू सिंह ठाकुर (पुष्पेन्द्र सिंह) की बदौलत तो वो जरूरत थी और दूसरी बार मजबूरी, वो क्या है, इसके लिए आपको थियेटर तक जाना पड़ेगा। (Chhattisgarh) फिल्म में लवर ब्वाय के साथ-साथ कॉमेडी और एक्शन में मन कुरैशी ने भरपूर जलवा बिखेरा है।
नंदिनी (टिंवकल) के भाई का किरदार निभा रहे कीर्ति प्रकाश जायसवाल युवा नेता देव के किरदार में खूब जमे हैं। फिल्म में बिच्छू सिंह के किरादर के साथ जाने-माने चरित्र अभिनेता पुष्पेन्द्र सिंह एक बार दर्शकों के बीच अपनी अलग ही छाप छोडऩे में कामयाब रहे।
मां के किरदार की बात करें तो इस फिल्म में हालांकि संजू और संगीता का रोल ज्यादा नहीं रहा, फिर भी दोनों ने अपने किरदार में एक बार भी जान फूंकी है। सीएम के रोल में पत्रकार रवि शुक्ला खूब जमे हैं। रोल थोड़ा ही रहा, पर काफी मजबूत।
(Chhattisgarh) फिल्म में कॉमेडी किंग हेमलाल कौशल आपको बहरे के रोल में मिलेंगे। यानी सुनते कुछ और हैं, और करते कुछ और ही। समझ गए ना। अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहने वाले अजय पटेल इस फिल्म में विलेन के किरदार में हैं।
गीत-संगीत में फिल्म में पांच गाने हैं, जो काफी कर्णप्रिय हैं। फिल्म के दो गाने पिया रे…जिया रे… और नैना ले नैना ले…पहले की काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म के दौरान कहीं ऐसा लगा ही नहीं कि संगीत पक्ष में कहीं खामी रह गई हो। कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म एक और लव स्टोरी में हर किरदार ने अपने रोल के साथ न्याय किया है।
यदि आप मन कुरैशी के फैन हैं तो आप ये फिल्म जरूर देखें। क्योंकि लवर ब्वॉय का गांव वाला रूप, शहर वाली छवि, एक पति, एक जिम्मेदार बिजनेस और बाहरवाली को समझदारी से प्यार का मतलब समझाना, सभी कुछ अच्छा लगेगा।

