Raipur: हो गई रिलीज फिल्म कहर, तकनीकी दृष्टिकोण से थोड़ी कमजोर नजर आई, कलाकारों मे रहा उत्साह का माहौल
संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) हरिओम फिल्म्स के बेनर तले बनी फिल्म कहर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह नजर आया।
फिल्म में अभिनय किए कलाकारों में विनोद कालानी, आहना, श्वेता और अजय सहाय समेत सभी कलाकार काफी खुश नजर आए, क्योंकि काफी लंबे अंतराल के बाद कोई अलग विषय को लेकर कोई फिल्म आई है।
(Raipur) फिल्म के निर्माता पुनीत सोनकर ने कहा कि अभी तो ये शुरुवात है आगे लगातार फिल्मे आएंगी जो लीग से हटकर होंगी, फिल्म कुछ अलग तो जरूर नजर आई लेकिन तकनीकी रूप से कमजोर भी दिखी।
(Raipur) इस फिल्म के लेखक है वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे और इसे निर्देशित किया है एजाज वारसी ने , फिल्म नरबलि जैसी सामाजिक कुरीति पर कटाक्ष है। कहर द हैवाक कलाकारों से भरी फिल्म है, इसके ज्यादा संवाद हिन्दी मे है, प्रीमियर के दौरान आए दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की।

