कला जगत

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण में छाया छालीवुड, 4 प्रतिभाओं को किया जाएगा राज्य अलंकरण से सम्मानित

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले राज्योत्सव के दौरान प्रतिवर्ष हर क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के लिए विभूतियों का सम्मान किया जाता है, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज भी शामिल होते हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ी सिनेमा से चार विभूतियों को चयनित किया गया है जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें निर्माता निर्देशक सतीश जैन को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान, प्रकाश अवस्थी को किशोर साहू सम्मान, दुष्यंत कुमार हरमुख को खुमानलाल साव सम्मान और डॉक्टर पीसी लाल यादव को लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा।

नाम की घोषणा होने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में खुशी का माहौल है। मशहूर निर्माता निर्देशक सतीश जैन को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकार और सम्मान मिलने पर सभी ने उन्हें बधाई दी और खुशियां व्यक्त की, इसी तरह प्रकाश अवस्थी, दुष्यंत हरमुख और डॉ पीसी लाल यादव भी लंबे समय से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह सभी इस सम्मान के हकदार तो हैं ही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *