जन्मदिन था नहीं, फिर भी लगा बधाईयों का तांता, क्यों दे रहे हैं लोग सतीश जैन को जन्मदिन की बधाई
sanjha bihaniya…. आज सुबह से सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने सुपरहिट निर्देशक सतीश जैन को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ तो रुक ही नहीं रहा था जब तक स्वयं सतीश जैन ने बताया नहीं कि उनका जन्मदिन 3 अप्रैल को है, आज नहीं।
फिर भी पता नहीं क्यों लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने लगे।
एक व्हाट्सएप ग्रुप ने अपने डीपी में उनकी तस्वीर भी लगा दी क्योंकि उस ग्रुप में हमेशा बर्थ डे बॉय की तस्वीर लगा दी जाती है। लेकिन बाद में पता चला कि आज तो उनका जन्मदिन है ही नहीं फिर भी उन्होंने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद अदा किया और अपने जन्म की तारीख साझा की और कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनके लिए मैं कल केक भी काट दूंगा ऐसा हुआ कक्यों यही तो मुद्दा है?
अंत में पता चला कि एक फेक फेसबुक आईडी में उनका जन्मदिन आज के दिन शो किया जा रहा है, जिसे लेकर सभी भ्रमित है और उन्होंने सतीश जैन को जन्मदिन की बधाइयां देना शुरू कर दिया लेकिन बाद में पता चल गया कि छत्तीसगढ़ के सुपरहिट निर्देशक का जन्मदिन तो 3 अप्रैल को है फिर आज कैसे शो कर रहा है, फिर खुद स्वयं सतीश जैन ने यह बात क्लियर की कि उनका जन्मदिन आज नहीं 3 अप्रैल को है। लेकिन शुभचिंतकों, प्रशंसकों और चाहने वालों के लिए उन्होंने कल स्वप्निल स्टूडियो में केक सेरेमनी का आयोजन कर ही दिया और सभी को आमंत्रित भी किया है।

