तीजा के लुगरा 2 का पहला गीत हुआ 50 हजार के पार, दूसरा भी है तैयार, 2 नवंबर को रिलिज होगा शीर्षक गीत “मोर तीजा के लुगरा”
SANJHA BIHANIYA…. बहु प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “तीजा के लुगरा 2” आगामी 22 नवंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है। इसके गीत भी AVM गाना यूट्यूब चैनल पर रिलीज किये जा रहे हैं। फिल्म का पहला गीत “खोपा मा तोर मया के” चंद दिनों में ही 50 हजार दशकों तक जा पहुंचा। अब तीजा के लुगरा 2 का दूसरा यानी टाइटल सॉन्ग “मोर तीजा के लुगरा” भी प्रदर्शन के लिए तैयार है, इसे 2 नवंबर को सुबह 7:00 बजे रिलीज किया जा रहा है। इस गीत को स्वर से सजाया है सुनील सोनी और चंपा निषाद ने।

वी आर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित हुई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तीजा के लुगरा 2 के निर्माता हैं राजन सूर्यवंशी और कुंदन मारकर। 22 नवंबर को यह फिल्म संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होगी इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में करन खान, प्रकाश अवस्थी, रश्मि देवांगन, कल्याणी तपासे, पिंकी साहू, खुशी, चाहत और रिंकू राजा हैं।
फिल्म तीजा के लुगरा 2 के निर्देशक जी विजय ने जानकारी दी कि यह फिल्म पारिवारिक होने के साथ-साथ इसमें मारधाड़ और भरपूर मनोरंजन का डोज है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि बहुत दिनों बाद ऐसी फिल्म दर्शकों के बीच होगी जिसमें भाई-बहन के प्यार को बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है साथ ही सभी वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है।
उड़ीसा के एक्शन मास्टर शैलेंद्र ने इसमें कमाल का एक्शन दिया है वही कोरियोग्राफर विलास राउत ने गीतों की शानदार कोरियोग्राफी की है।

