स्पेशल बिहनिया

मां शीतला की महिमा का बखान है “जगमग जोत जरत है”, आज सुबह हुआ है रिलीज यह गीत

SANJHA BIHANIYA….नवरात्रि के पावन पर्व पर लोगों को माँ शीतला की महिमा से अवगत कराता यह मधुर गीत आज सुबह 7:00 बजे एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित हुआ है। जस सम्राट दुकालू यादव के स्वर से सजा यह गीत मां शीतला की महिमा का बखान करता है, “जगमग जोत जरत है” शीर्षक वाले इस गीत में बेबी कुक्कू देवांगन ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है, साथ में अभिनेता दिनेश साहू व पूजा देवांगन ने बेबी कुक्कू के परिजनों की भूमिका में जान फूंकने का काम किया है। गीतकार अशोक तिवारी के गीत इन दिनों चर्चा में हैं, जिनमें यह गीत भी शामिल हो गया है, इस गीत को भी शब्दों से पिरोया है अशोक तिवारी ने। इसमें गीत संगीत का जादू भरने का काम निलेश विवेक शर्मा ने बखूबी किया है। कुल मिलाकर यह बेहद सुंदर व कर्णप्रिय जीत बन पड़ा है।

अभिनेता व निर्माता दिनेश साहू ने बताया कि इस गीत के निर्माण में टिकरापारा शीतला मंदिर समिति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है साथ ही इस गीत में पोषण कका और प्राण मानिकपुरी ने भी अभिनय किया है। दिनेश साहू ने सभी कलाकारों को गीत के रिलीज होने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *