तहीं मोर आशिकी का टाइटल सॉन्ग भा रहा लोगों को, एक दिन में ही 14,000 तक पहुंच गया यह गीत
SANJHA BIHANIYA… आगामी 6 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी का टाइटल सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों के सकारात्मक कमेंट आ रहे हैं। एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत में लक्षित झांझी और एल्सा घोष की जोड़ी कमाल की नजर आ रही है। कर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म तहीं मोर आशिकी के पहले रिलीज हुए गीतों को भी अच्छा रिस्पांस मिला है और वह ट्रेंड पर हैं। ढेर सारी खूबियां लिए यह फिल्म 6 सितंबर को दर्शकों के बीच होगी जिसमें जाने-माने दिग्गज कलाकारों ने भी अभिनय किया है। फिल्म के कहानीकार व निर्माता गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता ने बताया की फिल्म के खूबसूरत गीत इसकी जान है जिनमें आवाज दी हैं स्वर सम्राट सुनील सोनी और अनुपमा मिश्रा ने। मिलियन क्लब में शामिल गीतों को लेकर उन्होंने इसे दर्शकों का प्यार कहा।

