मिल गई गणितबाज की हीरोईन, खूबसूरत अभिनेत्री काजल पांडे होंगी सुनील सागर की फिल्म में
*काजल पांडे बनेगी गणितबाज की लीड हीरोइन*
*खूबसूरत अभिनेत्री काजल पांडे मुख्य अभिनेत्री होंगी सुनील सागर की फिल्म गणितबाज में करण खान की हिरोईन के रूप में काजल पांडे का चयन किया गया है।

sanjha bihaniya…. लेखक व निर्देशक सुनील सागर ने बताया कि उन्हें एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो दिखने में खूबसूरत और एक्टिंग में वर्सेटाइल हो जो कि काजल पांडे में उन्होंने महसूस किया। बता दे कि सुनील सागर के ही निर्देशन में बने एल्बम पुरवइया और मोला दीवाना तय बनाए में काजल की प्रतिभा का लोहा दर्शको ने माना था, इससे पहले काजल मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी है, काजल को उनके प्रशंसक छत्तीसगढ़ की रश्मिका मंदाना कहते है।
बेहद सुंदर और प्रतिभा की धनी काजल गणितबाज की मुख्य हिरोइन के रूप में पूरा न्याय करेगी ऐसा सुनील सागर का मानना है। बहुत जल्द फिल्म का मुहूर्त किया जाएगा और जल्द ही इसकी शूटिंग प्रारंभ की जाएगी। काजल देख झन फंस जाबे में भी नजर आई थी, यह फिल्म 2023 में प्रदर्शित हुई थी।

