करन खान बनेंगे गणितबाज, जल्द शुरू होगी शूटिंग, इस फिल्म में भी यूट्यूबर को दी गई है भूमिका
SANJHA BIHANIYA…. स्टार करन खान को एक और फिल्म मिली है जिसका नाम है गणितबाज। इस फिल्म में उनके साथ एक यूट्यूबर पकलू 85 भी नजर आएंगे। बाकी कलाकारों की तलाश जारी है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ की जाएगी। फिल्म के लेखक व निर्देशक सुनील सागर हैं, उन्होंने जानकारी दी कि यह फिल्म एक सस्पेंस ड्रामा है जिसमें भरपूर कॉमेडी का तड़का है। करन खान के चयन को लेकर सुनील सागर ने कहा कि फिल्म के लिए हमें ऐसा कलाकार चाहिए था जो अभिनय की बारीकियों को समझता हो और अपने कैरेक्टर के साथ पूरा न्याय कर सके, ऐसे में करन खान ही फिट बैठ रहे थे। सेकंड हीरो के लिए यूट्यूबर पकलू 85 को जिम्मेदारी दी गई है।
फिल्म की अभिनेत्री के चयन को लेकर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस फिल्म में वह किसी नए चेहरे को भी मौका दें क्योंकि फिल्म की कहानी थोड़ी घुमावदार है लेकिन मनोरंजन है ऐसे में अभिनेत्री के रूप में नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है।लगातार फिल्म को लेकर रायपुर पहुंच रहे सुनील सागर ने जानकारी दी कि अन्य कलाकारों के चयन के लिए वे वर्कशॉप का आयोजन करने की सोच रहे हैं। एक के बाद एक फिल्मों और गीतों में छाए रहने वाले करण खान की यह एक और फिल्म जरूर सफल साबित होगी क्योंकि आज भी अभिनय में करन खान का कोई तोड़ नहीं है।

