स्पेशल बिहनिया

होली के शुभ अवसर पर लगेगा लॉकडाउन, लेकिन मया के साथ

SANJHA BIHANIYA… 15 मार्च को छत्तीसगढ़ी सिनेमा में मया से भरा लॉकडाउन लगने जा रहा है, मतलब सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “लॉकडाउन के मया” प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी हर उस शख्स से जुड़ी है जिसने कोरोना महामारी के दंश को झेला है लेकिन निर्देशक मोहम्मद हबीब में इसमें भी मनोरंजन का तड़का दिया है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

जेकेपी फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति लॉकडाउन के मया जाने-माने कलाकारों से सजी फिल्म है जिसमें सुमधुर गीत संगीत का भी समावेश है। इस फिल्म में स्नेहा देवांगन डेब्यू कर रही है, उनके साथ शिवा साहू और नितिन वाला की खूबसूरत जोड़ी है। सह कलाकारों में संजू साहू, लता राही, करीम खान, क्रांति दीक्षित, भानुमति कोसरे और दादू साहू समेत ढेर सारे कलाकार हैं।

फिल्म के निर्माता जी के देवांगन और प्रतिमा देवांगन है। फिल्म के गीतों को नवल दास मानिकपुरी, नवीन देशमुख, भागीरथ और ऋषभ ने शब्द दिए हैं। टोटल फैमिली ड्रामा है यह फिल्म लेकिन साथ में भरपूर मनोरंजन का डोज भी इसमें शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *