शानदार कहानी के साथ घर-घर में देखने लायक वेब सीरीज कभू खट्टा कभू मीठा का आया फर्स्ट लुक
SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी सिनेमा इन दिनों प्रयोगात्मक दौर से गुजर रहा है अलग-अलग विषयों को लेकर निर्माण अपने चरम पर है, इसी कड़ी में वेब सीरीज भी पीछे नहीं है, अब छत्तीसगढ़ी में भी वेब सीरीज का निर्माण किया जा रहा है। आनंद एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित वेब सीरीज कभू खट्टा कभू मीठा का फर्स्ट लुक आ गया है। जिसमें शानदार लेखन और अदाकारी देखने को मिलेगी। मनीष कुमार तिवारी के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में राज रावते, दीक्षा साहू, आनंद साहू, किशोर जाटव और सुमित्रा साहू समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इस वेब सीरीज में गीत संगीत भी कमाल का है जिसे शब्दों में पिरोया है राजेंद्र शाह और गनेश सिंह ने। यह वेब सीरीज पारिवारिक ताने-बाने के इर्द-गिर्द शानदार कहानी के साथ घर-घर में देखने लायक है। जल्द ही यह आनंद एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी।

