छत्तीसगढ़ी फिल्म लगन के गीतों से लगन लगना शुरू, “नैना के गुलेल झन मार रसिया” पहुंचा वन मिलियन
SANJHA BIHANIYA… आजकल किसी भी कलाकार का गीत 1 मिलियन को टच करता है तो उस कलाकार को बेहद खुशी होती है। लेकिन जब बात फिल्म के गीत की हो तो उस फिल्म से जुड़े सैकड़ो लोगों को खुशी मिलती है, ऐसी ही खुशी की बात छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन के साथ हुई है इस फिल्म का एक गीत “नैना के गुलेल झ न मार रसिया” की व्यू संख्या 10 लाख यानी एक मिलियन पहुंच चुकी है। इस खबर से लगन फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों में खुशी का माहौल बन पड़ा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ी फिल्म लगन आगामी 2 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता राज रावते, योगीता मढरिया और रश्मि देवांगन मुख्य भूमिका में है। फिल्म का जो गीत वन मिलियन पहुंच चुका है उस गीत में रश्मि देवांगन और राज रावते ने अभिनय किया है। कर्मा पैटर्न का यह गीत काफी पसंद किया जा रहा है। इस गीत को स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा और चंपा निषाद ने। फिल्म पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है, जिसमें महिलाओं के जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं को बड़ी शिद्दत से दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म के निर्देश धज्जू और नरेश बोगाजी हैं।

