कोरियोग्राफर की छलकी पीड़ा, गाने के रिलीजिंग पोस्टर में उसी का नाम नहीं जिसने बनाया गाना
कोरियोग्राफर की छलकी पीड़ा, गाने के रिलीजिंग पोस्टर में उसी का नाम नहीं जिसने बनाया गाना।
संझा बिहानिया…. अभी सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म चाहत के गाने “दिल से दिल कनेक्ट” का पोस्टर रिलीज किया गया है, इस पोस्टर में गाने को निर्देशित करने वाले नृत्य निर्देशक का नाम नहीं होने से कोरियोग्राफर संजू टांडी नाराज है। उन्होंने बताया कि मैंने गाने को लेकर इतनी तैयारी की, रिहर्सल करवाई, शूटिंग संपन्न कराई, गाने को संपादित किया और आज वही गाने का वीडियो जब रिलीज किया जा रहा है तो उसके पोस्टर में कोरियोग्राफर का नाम ही नहीं है। फिल्म के निर्देशक राजा खान हैं। सभी जानते हैं कि गाने को बनाने में कोरियोग्राफर की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उसी का नाम पोस्टर से गायब कर दिए जाने की बात कुछ समझ नहीं आती।

ऐसा और भी हो चुका है नृत्य निर्देशक विलास राउत का नाम भी एक फिल्म के पोस्टर में नहीं दिया गया था, उन्होंने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
नृत्य निर्देशक संजू तांडी ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि हमारी छोटी सी इंडस्ट्रीज में ऐसा भी होता है, उन्होंने कहा कि वह चाहे तो मानहानि का दवा कर सकते हैं, न्यायालय की शरण में भी जा सकते हैं लेकिन ऐसा करने से इंडस्ट्री पर ही प्रभाव पड़ेगा। मीडिया में यह बात साझा करने का सिर्फ यह उद्देश्य है कि आगे किसी कला साधक के साथ ऐसा ना हो।
जब हमने निर्देशक राजा खान से बात की तो उन्होंने कहा कि संजू तांडी को जब यह बात पता चली कि पोस्टर में उनका नाम नहीं है तो उन्हें मुझे बताना चाहिए था मैं उसे सुधारवा देता, ये गलती भूलवश हुई होगी, उहोने यह भी कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जब निर्माता ने उन्हें फोन लगाया तो वे फोन नहीं उठा रहें है न ही पलट कर फोन कर रहें है, राजा खान ने कहा कि ऐसे भी गाने के अन्दर उनका नाम बड़े बड़े अक्षरों में है, संजू तांडी द्वारा किये गए इस तरह के कृत्य की मैं निंदा करता हूँ

