स्पेशल बिहनिया

सात भाइयों की एक बहन थी मिटकी, झिटकू के साथ था प्रेम, कैसे हुई उनकी प्रेम कहानी अमर… देखें इस फिल्म में

SANJHA BIHANIYA…. बस्तर के झिटकू मिटकी की ऐसी प्रेम कहानी जो वहां के आदिवासियों के लिए आदर्श बन गई और वह पूजे जाने लगे, ऐसा क्या हुआ होगा उनके साथ?

यह सारी सत्य घटना पर आधारित कहानी अब रुपहले पर्दे पर नजर आने वाली है एक छत्तीसगढ़ी फिल्म के रूप में। जिसे निर्देशित किया है राजा खान ने।
राजा खान ने बताया कि झिटकू मिटकी एक अमर प्रेम कथा है जिसकी चर्चा पूरे बस्तर अंचल से लेकर देश तक है, उन्होंने इस प्रेम कहानी पर फिल्म बनाना अपना सौभाग्य बताया। राजा खान ने जानकारी दी कि इस फिल्म के निर्माण में उन्हें 4 वर्ष का समय लग गया क्योंकि सभी दृश्यों को वास्तविकता प्रदान करने के लिए सेट का निर्माण करना पड़ा साथ ही उसे ऐसा शूट किया गया कि सभी सीन 300 वर्ष पूर्व के प्रतीत हों।

कहानी में कलाकारों का चयन भी एक चुनौती था जिसमें बतौर मुख्य अभिनेता जिनका चयन किया गया वह भी झिटकू के वंशज हैं और उनका नाम है लाल जी कोर्राम, उनके संग मिटकी का जबरदस्त रोल किया है लवली अहमद ने।
अपने अंदर ढेर सारी खासियत लिए यह छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी 7 फरवरी को प्रदर्शित होगी। प्रदर्शन के पूर्व इस फिल्म ने कई अवार्ड भी प्राप्त कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *