संझा स्पेशल

एक ही डेट में दो फिल्में आती रहेगी, यह एक ग्रैंड मजबूरी है – प्रणव झा

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक प्रणव झा ने कहा कि एक ही डेट में दो फिल्में अब आती रहेंगी यह एक ग्रैंड मजबूरी बन चुकी है। यह बातें उन्होंने इसलिए कहीं है क्योंकि जिस तरह छत्तीसगढ़ में फिल्मों का निर्माण हो रहा है उससे जाहिर है कि सभी को मनचाही डेट नहीं मिल सकेगी, इसलिए उन्होंने कहा कि ज्यादा सोचना नहीं है जब जो डेट सूट करती है उस डेट में फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लेना पड़ेगा।

जबकि कुछ दिन पहले प्रणव झा ने ही अपनी फिल्म टीना टप्पर को 20 दिसंबर से आगे बढ़ाकर 10 जनवरी की है। 20 दिसंबर को उनकी फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 से टकरा रही थी लेकिन अब भी उनकी फिल्म निर्देशक मनोज वर्मा की फिल्म सुकवा से टकरा रही है क्योंकि 10 जनवरी को सुकवा भी रिलीज हो रही है। बीते कुछ दिनों में टीना टप्पर और डार्लिंग प्यार झुकता नहीं के एक साथ रिलीज होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म था लेकिन जैसे ही प्रणव झा ने अपनी फिल्म की डेट खिसकाई तो लगने लगा कि उन्होंने समझदारी का काम किया है लेकिन जिस डेट का चयन उन्होंने किया उसमें भी पहले से एक छत्तीसगढ़ी फिल्म खड़ी है अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रणव झा ने अपनी फिल्म की डेट को आगे बढ़ाकर फायदे का काम किया है या नुकसान का?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *