बहु प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म प्यार डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 कल होगी रिलीज, लेकिन नहीं है प्रीमियर
SANJHA BIHANIYA… निर्माता निर्देशक भारती वर्मा की बहु प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 कल यानी 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 33 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है, गौरतलब है कि इस फिल्म का प्रीमियर नहीं रखा गया है। जानकारों की माने तो अमलेश नागेश की यह पहली फिल्म होगी जो इतने कम सेंटर में रिलीज हो रही है और कई सिनेमाघर में तो इसे दो ही शो मिल पाए हैं। यूट्यूब के स्टार अमलेश नागेश और दीक्षा जायसवाल अभिनीत डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 के गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग पर रहे, साथ ही इसका ट्रेलर भी धमाल मचा चुका है। लोगों को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है वह इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों के दिलों में फिल्म देखने की इच्छा और बढ़ा दी थी। विगत दिनों हुए इस फिल्म के मीट अप कार्यक्रम में भी लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कुछ दिनों पूर्व इस फिल्म के साथ एक और फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन उस फिल्म ने अपनी डेट आगे बढ़ा दी, हो सकता है इसका फायदा डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 को मिले। अब देखना दिलचस्प होगा की अमलेश नागेश की फिल्म क्या रंग लाती है।


