आदिवासी अंचल में पहुंच रही झिटकू मिटकी की टीम, सभी से मिल रहा अभूतपूर्व प्यार

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित फिल्म झिटकू मिटकी का प्रचार प्रसार इन दिनों बस्तर अंचल में किया जा रहा है, टीम के सदस्य विभिन्न स्कूलों में जाकर युवाओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान फिल्म के मुख्य कलाकार लालजी कोर्राम और निर्देशक राजा खान उपस्थित जन समूह से झिटकू मिटकी की पौराणिक कथा से संबंधित वार्तालाप कर रहे हैं और फिल्म का पोस्टर प्रमोशन भी किया जा रहा है।
बस्तर की वर्षों पुरानी अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी आगामी 7 फरवरी को संपूर्ण सिनेमाघर में प्रदर्शित होने वाली है।
इस फिल्म में बस्तर स्टार लाल जी कोर्राम और लवली अहमद ने अभिनय किया है।
अब तक इस प्रेम कहानी के बारे में सिर्फ सुना गया या फिर पढ़ा गया अब इसे देखने का भी अवसर है। फिल्म के गीतों और ट्रेलर को खासा पसंद किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक राजा खान ने जानकारी दी कि इस फिल्म की खास बात यह है कि इसे बनाने से पूर्व इस पर वर्षों तक शोध किया गया और इसे वास्तविक रूप प्रदान करने की भरपूर कोशिश की गई।
पूरी फिल्म छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति से ओत प्रोत है लेकिन इसका निर्माण पूर्णतया सिनेमैटिक है, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

