संझा स्पेशल

अगले शुक्रवार को रिलीज होगी ऐतिहासिक फिल्म, जिसने पहले ही जीत लिए हैं अवार्ड

SANJHA BIHANIYA… आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी एक ऐतिहासिक फिल्म है क्योंकि यह ऐसे विषय पर आधारित है जिसकी चर्चा देश भर में है। यह विषय है बस्तर में बरसों पहले घटित हुई एक घटना जिसे कहानी का रूप देकर सिनेमा में गढ़ा गया है, बस्तर में बरसों पुरानी प्रेम कहानी जो अधूरी रह गई थी और उसके किरदारों को आदिवासियों ने अपना आदर्श माना और उसकी पूजा होने लगी। ऐसा क्यों और कैसे हुआ यह सब जानने के लिए देखना होगा फिल्म झिटकू मिटकी।

अभिनेता लाल जी कोर्राम और अभिनेत्री लवली अहमद की जोड़ी ने इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है। फिल्म में बस्तर की उस प्रेम कहानी को जीवंत रूप प्रदान करने की कोशिश की है निर्देशक राजा खान ने। उन्होंने बताया की फिल्म को देखने के वक्त दर्शक उस वक्त का एहसास करेंगे जब यह प्रेम कहानी बस्तर में विद्यमान थी, क्योंकि हमने फिल्म में उस समय को हूबहू दिखाने का भरपूर प्रयास किया है।

वर्तमान में फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है, जहां-जहां फिल्म के कलाकार पहुंच रहे हैं वहां वहां फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता का माहौल देखने को मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *