पहली दफा बस्तर के नक्सली मुद्दों को छोड़कर प्रसिद्ध प्रेम कहानी पर बनी फिल्म,7 फरवरी को होगी प्रदर्शित
दो दिन बाद झिटकू मिटकी पर्दे पर, ले सकेंगे अनूठी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म का आनंद
SANJHA BIHANIYA… अब से ठीक 2 दिन बाद यानी 7 फरवरी को सच्ची कहानी पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी सिनेमाघर में प्रदर्शित होने जा रही है, इस फिल्म की कहानी बस्तर की अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसे कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन बस्तर में उसे आज भी याद किया जाता है।
झिटकू मिटकी की प्रेम कहानी अमर क्यों हो गई यह जानने के लिए फिल्म देखने को लेकर उत्साह चरम पर है। फिल्म में जिस कलाकार ने मुख्य भूमिका निभाई है उनका नाम लालजी कोर्राम है और वे बस्तर स्टार के नाम से जाने जाते हैं, उनके अपोजिट लवली अहमद का कमाल का अभिनय भी है।
बस्तर पर अब तक सिर्फ नक्सली मुद्दों पर ही फिल्म का निर्माण किया गया यह पहली दफा है जब बस्तर की ऐसी प्रेम कहानी को विषय बनाया गया है, इसका श्रेय निर्देशक राजा खान और लालजी कोर्राम को जाता है। यह फिल्म राजधानी के श्याम सिनेमाघर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है।


